हिमाचल प्रदेश में ई-परिवहन प्रणाली के तहत अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें डुप्लीकेट आरसी, वाहन पंजीकरण, नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता परिर्वतन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, परमिट से संबंधित कार्य सभी सुविधाएं शामिल हैं। उद्योग परिवहन, श्रम रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने शुक्रवार को धर्मशाला के परिधि गृह में क्षेत्रीय परिवहन तथा एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-परिवहन के तहत लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इस व्यवस्था से लोगो को बार – बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे|

Be the first to comment on "हिमाचल में ऑनलाइन होगी गाड़ी की रजिस्ट्रेशन"