कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले कालगा गांव में आज सुबह तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान में एक होम स्टे चल रहा था। इस घटना में लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। मकान मालिक भी अपने परिवार सहित यहां रहता था। लेकिन आज सुबह करीब चार बजे अचानक मकान में चिंगारी सुलग उठी। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते देस राज पुत्र खेख राम का मकान राख का ढेर बन गया।
मणिकर्ण के साथ लगते गांव कालगा में तीन मंजिला मकान जलकर राख

Be the first to comment on "मणिकर्ण के साथ लगते गांव कालगा में तीन मंजिला मकान जलकर राख"