कांगड़ा में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में बाप-बेटे समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बाहरी राज्यों से कांगड़ा आने के बाद तीनों को आलमपुर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इसमें 53 वर्षीय पिता व उसका 21 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये 9 जुलाई को नोएडा से कांगड़ा आए थे। वहीं, एक 32 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह छह जुलाई को दिल्ली से लौटा था। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भर्ती किया गया है। जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 312 मामले हो चुके हैं।

इसमें से 261 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और 48 सक्रिय केस हैं। दो की मौत हो गई है और एक का जिला के बाहर उपचार चल रहा है। वहीं मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में भी एक पॉजिटिव केस आया है। तीन जुलाई को दिल्ली से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे भाटा में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित दिल्ली में ड्राइवर है। इन तीनों मामलो की जानकारी डी सी राकेश प्रजापति ने दी है |
Be the first to comment on "कांगड़ा में कांगड़ा में बाप-बेटे समेत तीन नए पॉजिटिव मरीज"