हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर एक बार बढ़ने शुरू हो गया है ।हिमाचल प्रदेश कोरोना से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना के 184 नए मामले भी सामने आए हैं।
इनमे सबसे ज़्यादा ऊना जिले में 75, कांगड़ा ज़िले में 35, शिमला ज़िले में 19, बिलासपुर ज़िले में 10, हमीरपुर ज़िले में 13, मंडी ज़िले में 10, सोलन ज़िले में 15, सिरमौर ज़िले में पांच, चंबा और कुल्लू ज़िले में एक-एक नया मामला सामने आया है।इसके साथ ही प्रदेश में अब सक्रिय मामले 1043 हो गए हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल में कोरोना से तीन की मौत,184 नए मामले आए सामने"