देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गया है
देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और अब यह आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। इस बीच में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया। यह भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत और मुंबई में पहली मौत है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में भी दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। देश में कोरोना से मृतकों की तादाद कुल 3 हो गई है।
मृतक की पत्नी और बेटे की भी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। उधर, नोएडा में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से भारत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है।
Be the first to comment on "कोरोना वायरस से भारत के मुंबई में 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम"