धर्मशाला/शिमला – Himachal Weather Forecast ने हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात वह बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर रविवार को पड़ेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की सम्भावना है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ ज्यादा होगा और अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी से समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अब एक बार फिर से मौसम के करवट में लोग घरों में ही कैद होकर रह जाएंगे।
शुक्रवार को धूप खिले रहने के बावजूद तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक, जबकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। नाहन में करीब चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।कल्पा और केलांग और में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है।
Be the first to comment on "मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से भारी बारिश व बर्फबारी की सम्भावना"