प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आज शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रहे है। मतदान 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। उधर, चुनाव के तीनों चरणों 17, 19 और 21 जनवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 21 जनवरी तक अब मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं आठ हजार पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा कर्मी |
आज शाम से थम जाएगा प्रचार, 21 जनवरी तक मौसम भी साफ़,पढ़े खबर

Be the first to comment on "आज शाम से थम जाएगा प्रचार, 21 जनवरी तक मौसम भी साफ़,पढ़े खबर"