हिमाचल के कांगड़ा जिले में डाढ़ पंचायत के corona positive युवक 10 अन्य लोगों के साथ tempo traveler से पहुंचे थे। उनके साथ 5 बच्चे भी थे। इनमें अधिकतर लोग डाढ़ के ward 1 और ward 2 के थे। एक युवक Gopalpur का है। जिला प्रशासन positive युवकों का यात्रा की पूरी जानकारी ले रहा है। 21 May को घर पहुंचे इन सभी लोगों को home quarantine किया गया था।
इन लोगों को परिवार से अलग रखा गया था। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि ward no 1 एक का युवक पड़ोस में होने वाले एक कार्यक्रम में भी गया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर, एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि जिला प्रशासन युवकों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। युवकों को परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। इन्हें डाढ़ की जालंधर धर्मशाला में बनाए कोविड सेंटर में आइसोलेट किया गया है।
दहशत में covid center के साथ साथ लगता परिवार
जिला प्रशासन की ओर से डाढ़ में बनाए गए कोविड सेंटर से साथ में रहने वाला परिवार दहशत में है। परिवार के सदस्य लोहलु राम व विजय कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि covid center में मरीज रखे जाएंगे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो इस सराय के आंगन में खेलते रहते हैं।
Be the first to comment on "Tempo Traveler में डाढ़ पहुंचे थे Corona Positive युवक,10 अन्य लोगों ने की थी यात्रा"