पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रविवार सुबह कच्छियारी में जहर निगलने से एक किशोरी की मौत हो गई। जहर निगलने के कारणों का अभीतक कोई पता नहीं चला है। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि युवती को उसके परिजनों ने रविवार दोपहर को उल्टियां करते देखा और वे उसे टांडा अस्पताल लेकर गए। लड़की की टांडा पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लड़की की उम्र 14 साल थी और वह अभी स्कूल मैं पड़ती थी।
कांगड़ा के कच्छियारी में जहरीला पदार्थ निगलने से किशोरी की मौत

Be the first to comment on "कांगड़ा के कच्छियारी में जहरीला पदार्थ निगलने से किशोरी की मौत"