धीरा : आज से हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने शुरू हो गए है| इस कड़ी में आज ग्राम पंचायत खास गगल ओचा से उप प्रधान पद के लिए चुनावी रण में उतरे सुनील कुमार सोनू ने आज ग्राम पंचायत खास गगल ओचा में ARO श्री त्रिलोक चंद के पास अपना नामांकन दाखिल करवाया | सुनील कुमार सोनू 2010 से 2015 तक उप प्रधान के पद पर कार्यभार रह चुके है और इसी दौरान उन्होने 1 साल के लिए प्रधान का दायित्व भी संभाला था| समाज सेवा में यह हमेशा आगे रहे है| दुसरो के प्रति इनका स्वभाव बहुत ही अच्छा रहा है| एक बार फिर से चुनाव में खड़े होकर अपने गाँव के विकास के लिए आगे आए है |

Be the first to comment on "ग्राम पंचायत खास गगल ओचा से उप प्रधान के लिए सुनील कुमार सोनू ने भरा नामांकन"