हिमाचल के चंबा जिले में भलेई के लमणी गांव में एक मकान में आग लगने से छह कमरे जलकर राख हो गए। आधी रात को अचानक मकान में आग के दौरान परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर बाहर भागे।
दादी ने जान पर खेल कर अपनी पोती को बचाया। इससे दोनों झुलस गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
Be the first to comment on "जिला चम्बा के लमणी गांव मकान में भड़की आग से छह कमरे जले, दादी-पोती झुलसीं"