हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी के निधन के बाद अब शांता कुमार की तबियत बिगड़ गई है उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाकर आगामी उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है। उन्हें औऱ उनके बेटे को अब बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अब उन्हें चंडीगढ़ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शांता कुमार ने खुद फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने की इच्छा जाहिर की है।शांता कुमार के बेटे विक्रम शर्मा भी उनके साथ ही चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इसके अलावा वीएमआरटी अस्पताल पालमपुर से उनकी देखरेख के लिए डॉक्टर भी साथ में रवाना हुए हैं।
शांता कुमार की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट

Be the first to comment on "शांता कुमार की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट"