सरकाघाट : उपमंडल धर्मपुर की सजाओपीपलु पंचायत के एक गांव में दूल्हे को उस समय अपने ससुराल पक्ष से खाली हाथ लौटना पड़ा जब नशे की हालत में होने के कारण दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया । दूल्हे बालो की तरफ से बड़ी धूमधाम से बारात निकाली गयी थी और उसके बदले ससुराल वालों ने भी बारातियों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी थी लेकिन जब दूल्हा लग्न मंडप में बैठने लगा तो नशे में होने के कारण वह झूमने लगा। यह सब देखकर लड़की के पक्ष वालों में बाते शुरू हो गई दुल्हन के कानों तक यह बात पहुंच गई दूल्हा लग्न मंडप में नशे में झूम रहा है।
लग्न बेदी में तैयार दुल्हन ने स्वयं अपनी आँखों से जब यह देखा कि दूल्हा नशे में झूम रहा है उसकी इस हालत को देखकर लड़की ने तत्काल उससे विवाह करने से इंकार कर दिया। दूल्हा पक्ष और लड़की की ओर से सभी ने लड़की को समजाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की की किसी की नहीं सुनी और निराश होकर दुल्हा पक्ष वालों को बारात वापस लौटानी पड़ी। बारातियों के अनुसार शादी लड़के और लड़की की आपसी सहमति से हो रही थी।
Be the first to comment on "दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने लौटाई बारात, पढ़े पूरा मामला"