प्रदेश में पालमपुर, सोलन और बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। पंचायत चुनाव के बाद ही अब नए नगर निगम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश में 2 नगर निगम है। इनमें एक शिमला और दूसरा धर्मशाला है। नगर निगम बनाने के लिए 40 हजार की आबादी होनी आवश्यक है। जिला सोलन की आबादी निर्धारित नियम के मुताबिक है। मंडी शहर की आबादी 20 हजार के आसपास है। इसमें मंडी को नगर निगम बनाने के लिए कई पंचायतों को शामिल करना होगा।धर्मशाला नगर निगम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बना था। अब जयराम सरकार ने हिमाचल में चार और नगर निगम बनाने की पहल की है, लेकिन नगर निगमों में आसपास की पंचायतों के जुड़ने के कारण लोगों का विरोध शुरू हो गया है।प्रशासनिक अधिकारी लोगो के दिये हुए परामर्श पर विचार करेगे |

Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश में नए नगर निगम बनाने की प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुकी"