हिमाचल प्रदेश की जेलों में हर रोज़ पाठशाला चलती है।जो हाथ कभी अपनों के खून से सने रहे,अथवा संगीन जुर्म में शामिल रहे हैं| उनके हाथों में अब हथियार की जगह किताब है। वे किताबों के सहारे अपने उज्जवल भविष्य की और बढ़ रहे हैं।कई स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ बारहवीं की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्ष 2018-19 में कैदियों ने स्नातक की शिक्षा पूरी की।कैदियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए
जेलों में इग्नू सेंटर खोले गए हैं।
वर्ष 2017-18 में 106 कैदियों ने शिक्षा हासिल की, जिनमें 85 ने जमा दो में ,18 ने स्नातक और 03 ने स्नातकोत्तर में शिक्षा प्राप्त की है ।
वर्ष 2018-19 में 88 कैदियों में से 67 ने जमा दो,13 में स्नातक एवं 08 ने स्नातकोत्तर में शिक्षा प्राप्त की है |
हिमाचल प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों के लिए मनोरंजन और सामान्य ज्ञान में सुधार के लिए किताबें और समाचार पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश की जेलों में रोजाना चलती है कैदियों की पाठशाला"