पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का एक छोटा-सा गाँव बीर जोगिंदर नगर घाटी के पश्चिम में स्थित है | यहां पर पैराग्लाइडिंग होती है| बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के चाहने वालों के लिए सबसे खूबसूरत और मनमाफिक जगह है। पूरी दुनिया से लोग यहां पर घूमने आते है| भारत में बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है। बीर आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र भी है।यह दुनिया का पहला ऐसा गांव है, जहां पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप खेला जाता है| बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए टेकऑफ़ साइट है और बीर गांव लैंडिंग के लिए है इसलिए इसे “बीर बिलिंग” कहा जाता है |हर साल दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते रहते है| बीर पहाड़ियों के साथ लगता गांव है इसलिए यह सभी पर्यटकों के मन को मोह लेता है|बीर बिलिंग की हसीन पहाड़ियां जो वर्ष के अधिकांश समय के लिए बर्फ से ढकी हुए रहती है जिससे पर्यटको का बर्फ को देखने का उत्साह बढ़ता है|बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटक यहां पर आते रहते है |हिमाचल के लोग भी पिकनिक के लिए इस जगह आना पसंद करते है| तिबती समुदाय के लोग भी इस गाँव में बसे हुए है|
एक ऐसा गाँव जो पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रसिद्द है,नाम बीर बिलिंग

Be the first to comment on "एक ऐसा गाँव जो पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रसिद्द है,नाम बीर बिलिंग"