प्रदेश में आज से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने शुरू हो गए है| दो जनवरी तक नॉमिनेशन भर सकते है | इलेक्शन में पांच रंगों के बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल| पंचायती राज चुनावों को लेकर हिमाचल में आज से हलचल शुरू हो जाएगी। यानी कि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक पंचायती राज चुनावों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके अलावा पंचायती राज चुनावों के लिए पांच तरह के रंगों की पर्चियों का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि पंचायती राज चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से करवाए जाएंगे।
पंचायत चुनने के लिए होने वाले चुनावों में प्रधान पद के लिए लाइट ग्रीन रंग की पर्ची होगी। इसी रंग की बैलेट पेपर पर प्रधान पद चुना जाएगा। इसी तरह उपप्रधान पद के लिए पीले रंग का बैलेट पेपर होगा। पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए होने वाले चुनावों में मतदान के लिए सफेद रंग की पर्ची (बैलेट पेपर) लगाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के लिए पिंक और जिला परिषद पद के लिए लाइट ब्लू यानी हल्के नीले रंग की पर्ची तय की गई है।
प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से दो जनवरी तक कर सकते है दाखिल

Be the first to comment on "प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से दो जनवरी तक कर सकते है दाखिल"