कृषि कानून के खिलाफ धरना देने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की तरफ पैदल यात्रा कर रहे हैं| हरियाणा में कई जगहों पर किसानों को रोकने की तमाम कोशिशें की गई हैं| न मानने पर पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं और सड़कें खोद दी गई हैं| इसके बाद भी किसान दिल्ली की तरफ बढ़ते जा रहे हैं| किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी के लिए गारंटी कानून लेकर आए| ऐसे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान अपना धरना खत्म कर दें और तीन दिसंबर को वो वार्ता करेंगे | लेकिन किसान कह रहे हैं कि अब दिल्ली में ही वार्ता होगी| किसानों के प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन के गेट्स को बंद कर दिया गया है| ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, घेवरा स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिए गए है|
किसानों का दिल्ली कूच, जानें कब-कब मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान

Be the first to comment on "किसानों का दिल्ली कूच, जानें कब-कब मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान"