जालंधर से हमीरपुर से मंडी पालमपुर जा रही जीप गलू के नजदीक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट खाई में जा गिरी| जानकारी के अनुसार हादसे में चालक और जीप मालिक दोनों घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ये जीप में कुरियर लेकर जालंधर से हमीरपुर बाया मंडी पालमपुर जा रहे थे। चालक और परिचालक दोनों जालंधर के निवासी हैं, जिन्हें आंशिक चोटे पंहुची हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त जीप अभी करीब एक माह पुरानी है। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है।राजू बोहरा जीप पीबी 08 ईपी 6924 का मालिक था। राजू गुलाब देवी रोड न्यू रतन नगर जालंधर पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा गाड़ी का चालक सुरेंद्र कुमार बलदेव नगर जालंधर का रहने वाला है। दोनों जालंधर के ही रहने वाले हैं। जोगेंद्रनगर पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त जीप अभी करीब एक माह पुरानी है। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है।

Be the first to comment on "जालंधर से पालमपुर आ रही जीप का जोगेंद्रनगर में accident"