भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। वहीं अब भारत दूसरे देशों को भी वैक्सीन पहुंचाने का काम कर रहा हैं। भारत ने आज सुबह विमान के ज़रिये बहरीन और श्रीलंका में कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है। इससे पहले भारत की तरफ से बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव में भी वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी हैं। भारत ने श्रीलंका को 50,400 डोज की खेप भेजी है। वहीं बहरीन को 10,800 डोज दिए गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित की गई कोविशील्ड को मुंबई से एक कार्गो विमान में लोड किया गया और निर्धारित समय के मुताबिक, ये मनामा के लिए रवाना हो गया।
भारत ने आज मुंबई से विमान के ज़रिये बहरीन और श्रीलंका को भेजी कोरोना वैक्सीन

Be the first to comment on "भारत ने आज मुंबई से विमान के ज़रिये बहरीन और श्रीलंका को भेजी कोरोना वैक्सीन"