प्रदेश सरकार ने अब साढ़े 12 लाख राशनकार्ड धारको के लिए आटे का कोटा बढ़ा दिया है। नए साल जनवरी 2021 में लोगों को आधा किलो आटा ज़्यादा मिला करेगा। अभी उपभोक्ताओं को प्रति अभी राशनकार्ड पर 13 किलो आटा दिया जा रहा है जो अब जनवरी 2021 से साढ़े तेरह किलो में मिलने शुरू हो जायेगा। इसके अलावा पहले की ही तरह 6 किलो चावल मिलता रहेगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को 20 किलो आटा मिलेगा। बर्फबारी के चलते ज्यादा आटे की सप्लाई भेजी गई है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े 12 लाख एपीएल उपभोक्ता और आय करदाताओं को आटे का बड़ा हुआ कोटा मिलेगा, जबकि बीपीएल परिवारों को पहले की तरह 20 किलो आटा और 15 किलो चावल मिलता रहेगा।
प्रदेश में साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा आधा किलो ज़्यादा आटा

Be the first to comment on "प्रदेश में साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा आधा किलो ज़्यादा आटा"