हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज दोपहर दो बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। शिक्षा बोर्ड ने पेपरों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है। बोर्ड ने आठ जून को भूगोल विषय की परीक्षा ली थी। लॉकडाउन लगने की वजह से भूगोल का पेपर मार्च माह में शिक्षा बोर्ड नहीं ले पाया था।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के प्रसार के बीच कई दिक्कतों के बावजूद दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी सही समय पर निकाल दिया था।
Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज दोपहर दो बजे 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा"