हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम को घोषित करने की तैयारी कर ली है। 12वीं कक्षा के रिज़ल्ट की कोई आधिकारिक तारीख हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नहीं बताई है| लकिन सूत्रो की जानकारी के अनुसारउम्मीद HPBOSE इसी सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड ने पेपरों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया है।
8 जून को हुई भूगोल विषय की परीक्षा के पेपरों के मूल्यांकन की तैयारी हो चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक नंबर लगाए जा रहे हैं, जबकि इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी एक-दो दिन में हो जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जोरों से चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रिज़ल्ट की घोषणा official website hpbose.org पर किया जायेगा | छात्र website मे जाकर दिये हुये रिज़ल्ट के लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते है
Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इसी सप्ताह 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है"