जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस का आज नया मामला सामने आया है। घुरकड़ी निवासी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ये महिला नौ मई को मुंबई से लौटी थी। महिला नौ मई को परिवार के दो सदस्यों व नादौन के एक व्यक्ति के साथ मुंबई से टैक्सी में लौटी थी। ये सभी लोग होम क्वारंटाइन थे।
महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर बुधवार को इसका सैंपल लिया गया था। वीरवार को टांडा से इसकी रिपोर्ट आई, जोे पाॅजिटिव पाई गई है। ये प्रदेश में इस तरह मामलों का आना चिंता का विषय हैं।
Be the first to comment on "काँगड़ा घुरकड़ी की महिला कोरोना पॉजिटिव। मुंबई से आई थी वापिस।"