हिमाचल के जयसिंहपुर के बजोट गांव का 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। यह 18 मई को जिला कांगड़ा में आया था व जयसिंहपुर में क्वारंटाइन किया हुआ था। पालमपुर के खैरा का 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह दिल्ली से वापिस आया है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 107 हो गया है। जिला कांगड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा 33 हो गया है। आज 14 मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें जिला कांगड़ा के 11 लोग जो संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग मुंबई से वापिस आये हैं। प्रदेश में चार काेरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं व 51 एक्टिव केस बाकी हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश Coronavirus Update: कांगड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव, जयसिंहपुर और खैरा निवासी संक्रमित"