प्रदेश पुलिस ने अम्बाला के युवकों से 337 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों युवक अम्बाला से आल्टो कार में मंडी की ओर आ रहे थे। फोरलेन पर नाके के दौरान जब इनकी कार को तलाशी के लिए रोका तो दोनों युवक घबरा गए। तलाशी से गाड़ी में रखे एक बैग से 337 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में अब तक पकड़ी हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।आइजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि पुलिस तस्कराें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, पढ़े पूरा मामला

Be the first to comment on "हिमाचल में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, पढ़े पूरा मामला"