कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थिति काफी समय तक रहने वाली है | तो इस परिस्थिति को देखते हुये राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है, ताकि विकास की गति मे कोई बाधा न आये। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरोली भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली भाजपा मंडल में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकासात्मक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हमें अपनी विकासात्मक रणनीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि इन सभी विकासात्मक परियोजनाओं तो तय समयावधि मे पूरा किया जायेगा |
Be the first to comment on "राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है"