धर्मशाला। पुलिस ने बनोई व करडियाड़ा में दो लोगों को चरस की खेप के साथ दबोचा है। गगल थाना के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि बनोई के पास वयक्ति को 38. 85 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजगीर का रहने वाला है। वहीं, सदर थाना धर्मशाला के तहत करडियाड़ा गांव में पालमपुर निवासी से 507 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इन दिनों चरस की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी आई है। लेकिन पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने चरस तस्करों पर नकेल कसी हुई है वह उन्हें छोटी बड़ी खेप के साथ लगातार गिरफ्तार कर रहे हैं।
गगल और धर्मशाला पुलिस ने बनोई और करडियाड़ा में दो लोगों को चरस के साथ दबोचा

Be the first to comment on "गगल और धर्मशाला पुलिस ने बनोई और करडियाड़ा में दो लोगों को चरस के साथ दबोचा"