जिला ऊना में चार सरकारी कर्मचारियों ने बीपीएल कार्ड बनाकर सरकारी राशन को डकार लिया है। विभागीय जांच के दौरान पाया गया कि करीब 1.62 लाख रुपये का सरकारी राशन डकारा गया है। इसकी रिकवरी बनाई जा रही है। मामले की जांच उपायुक्त राघव शर्मा के नेतृत्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस सरकारी राशन के घोटाले को अंजाम देने वाले चार सरकारी कर्मचारियों में से एक विस क्षेत्र हरोली, दो सदर क्षेत्र ऊना और एक बंगाणा विस क्षेत्र से है। सरकारी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इन सरकारी कर्मचारियों पर अगली कार्रवाई करने के लिए विभाग सख्त कदम उठाएगा|
प्रदेश में चार कर्मचारियों ने फर्जी बीपीएल कार्ड से हड़पा 1.62 लाख का राशन

Be the first to comment on "प्रदेश में चार कर्मचारियों ने फर्जी बीपीएल कार्ड से हड़पा 1.62 लाख का राशन"