नगर परिषद पालमपुर के पूर्व में अध्यक्ष बलवंत ठाकुर का आज निधन हो गया है | 75 साल के बलवंत ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे| PGI चंडीगढ़ में उपचार करवाने के बाद अभी घर लौटे थे। एक दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और आज उनका भी निधन हो गया। बलवंत ठाकुर एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने 1972 से नगर परिषद पालमपुर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । बलवंत ठाकुर तीन बार अध्यक्ष व तीन बार उपाध्यक्ष व पार्षद रहे। उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल का खास माना जाता था।
पालमपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बलवंत ठाकुर का निधन,पढ़े खबर

Be the first to comment on "पालमपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बलवंत ठाकुर का निधन,पढ़े खबर"