कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब समेत कई राज्यों के किसान करीब एक माह से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हैं। सरकार से सातवें दौर की बातचीत प्रस्तावित है। बातचीत के नतीजे पर ही आंदोलन का भविष्य टिका है। छह दौर की बैठक बेनतीजा होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। बुजुर्ग किसानों ने आंदोनल को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की थी। इसी का असर है कि इतना बड़ा किसान आंदोलन ‘गांधीगीरी’ पर चल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ पंजाब में विरोध का तरीका बदल रहा है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का गुस्सा पंजाब में जियो के मोबाइल टावरों पर उतरने लगा है। पंजाब के लगभग हर जिले में जियो के मोबाइल टावरों को निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंजाब में जियो के 9000 मोबाइल टावर हैं प्रदेश में 1561 मोबाइल टावरों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
पंजाब में किसानो ने बदला विरोध का तरीका, मोबाइल टावरों को बनाया जा रहा निशाना

Be the first to comment on "पंजाब में किसानो ने बदला विरोध का तरीका, मोबाइल टावरों को बनाया जा रहा निशाना"