भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 मामले सामने आए है| मंगलवार को भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी है | यूनाइटेड किंगडम (U.K) से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण पाए गए है इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है|
जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए| सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया| इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे|
इन सभी 6 लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है. जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है|
Be the first to comment on "भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की Entry, ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में मिले इसके लक्षण।"