हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है | प्रदेश में कोरोना से आठ और लोगो की मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश में 429 नए मामले भी सामने आए है| इनमे सबसे ज़्यादा चंबा जिले में 127, हमीरपुर ज़िले में 64, कांगड़ा ज़िले में 48, ऊना ज़िले में 43, शिमला ज़िले में 36, मंडी ज़िले में 30, सोलन ज़िले में 29, सिरमौर ज़िले 30, बिलासपुर और कुल्लू ज़िले में 11-11 नए मामले आए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65242 पहुंच गया है। प्रदेश में सक्रिय मामले अब 3577 हो गए हैं। अब तक 60587 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1057 की मौत हुई है।
Be the first to comment on "प्रदेश में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, 429 नए मामले आए सामने"