हिमाचल पुलिस के DGP संजय कुंडू होम क्वारंटीन हो गए हैं |सूत्रो के अनुसार DGP संजय कुंडू एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क मे आने के संदेह मे किया है | और इस कारण पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कुंडू ने डीजीपी बनने के बाद पदभार संभाला था तो उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
इन लोगो मे दिल्ली से लौटा होम क्वारंटीन किया गया एक व्यक्ति भी शामिल था। लेकिन बाद में यही व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। अब इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया है। इसलिए DGP संजय कुंडू होम क्वारंटीन हो गए हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल पुलिस के DGP संजय कुंडू होम क्वारंटीन, पुलिस मुख्यालय सील"