हिमाचल प्रदेश में तीन दिन में कोरोेना का कोई मरीज नहीं आया था। लेकिन बुधवार शाम को प्रशासन का सुरक्षा घेरा टूट गया। जालंधर से लौटे दो युवक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिला कांगड़ा जोे कोरोना मुक्त हो गया था, वह फिर से संक्रमण की चपेट में आ गया है। जिला कांगड़ा का जवाली क्षेत्र नया हॉटस्पाॅट बना दिया गया है। अब 20 अप्रैल के बाद राहत मिलने की उम्मीद पर भी पानी फिर गया है।
जिले में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई लेकर आने जाने वाले वाहन चालकों को बुधवार को परेशानी का सामना करना पड़ा जब उन्हें पंजाब की सीमा पर रोक लिया गया। चक्क साधू के अलावा गगरेट के समीप आशापूर्णी देवी मंदिर के बैरियरों पर यह समस्या पैदा हुई। दोपहर के समय इन दोनों बार्डर पर दूध, राशन व अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में जुटे दर्जनों वाहनों को सीमा पर पंजाब पुलिस द्वारा रोका गया। यह मामला हिमाचल पुलिस तक पहुंच गया।
Be the first to comment on "Coronavirus: हिमाचल मे टूट गया सुरक्षा चक्र, एक और क्षेत्र हॉटस्पॉट"