हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज छह और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ये कोरोना संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। ज्वालामुखी के अधवानी गांव की 41 वर्षीय महिला, नूरपुर सुल्याली का 54 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा के चंग्रेदा की 24 वर्षीय युवती, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जयसिंहपुर के काथला गांव का 57 वर्षीय व्यक्ति भवारना की 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।। इन सभी को परौर के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।
सभी को बैजनाथ स्थित कोेविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 121 हो गया है। जिला कांगड़ा में यह आंकड़ा 41 पर पहुंच गया है।
Be the first to comment on "कांगड़ा जिला में कोरोना वायरस के छह और मामले, मुंबई से लौटे हैं सभी संक्रमित"