ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में लगातार उन्हें कामयावी मिल रही है। चिंतपूर्णी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात दस बजे शीतला में नाका लगाया हुआ था। वहां से एक नाबालिग लड़का जा रहा था| पुलिस को देख कर वह भागने लगा। तभी पुलिस ने उसको पकड़ लिया |तलाशी के दौरान लड़के से 18.49 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कारवाही शुरू कर दी है |
चिंतपूर्णी पुलिस ने शीतला में नाबालिग लड़के से बरामद की चरस की खेप,जाने मामला

Be the first to comment on "चिंतपूर्णी पुलिस ने शीतला में नाबालिग लड़के से बरामद की चरस की खेप,जाने मामला"