कांगड़ा के कलोहा में एक चीनी पर्यटक को पकड़ा गया है उसके पास CORONA REPORT नहीं थी। कांगड़ा के SP विमुक्त रंजन ने जानकारी दी कि, कलोह में एक चीनी व्यक्ति को पकड़ा गया है, उसके पास कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट नहीं थी। होटल की बुकिंग भी नहीं थी। उसे रोक कर संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है। उसकी जांच की जा रही है। कोरोना वायरस की परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या अब 1101 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 256 है। अब तक कुल 821 मरीज ठीक हुए हैं।
कांगड़ा में चीनी पर्यटक क्वारंटाइन

Be the first to comment on "कांगड़ा में चीनी पर्यटक क्वारंटाइन"