ठग सरगना नाइजीरियाई नागरिक को पालमपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया और उसे वहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से ठगी की पूछ्ताछ की। अक्टूबर 2019 में, साइबर अपराध के तहत, 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपियों को दबोचा है। इस मामले में, पुलिस ने पहले मणिपुर निवासी रोजम लियाना को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान, रोज़म ने नाइजीरियाई नागरिक का नाम लिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नाइजीरिया के एक नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
नाइजीरियन अपने संपर्क में आए लोगों के बैंक खातों को खरीदता था और उनका प्रयोग ठगी के शिकार लोगों से पैसे मंगवाने के लिए करता था।
सिद्धपुर पंचायत की महिला से की थी ठगी
उपमंडल पालमपुर की सिद्धपुर पंचायत निवासी महिला को ठग ने चूना लगाया था। पीड़ित महिला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत पर एक वर्ष तक पुलिस ने छानबीन की परन्तु कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिर इस मामले में लगातार पुलिस रडार में रहे आरोपी मणिपुर के आइजोल में कुलीकोड गांव निवासी 43 वर्षीय रोजाम लियाना को पहली नवंबर को किशनगढ़ दिल्ली से हिरासत में लिया था और उसकी निशानदेही पर ही नाइजीरियन की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मणिपुर निवासी से 24500 रुपये नकद, लैपटॉप व मॉडम सहित अलग-अलग बैंकों की चेक बुक व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
Be the first to comment on "धोखाधड़ी करने वाले नाइजीरियन नागरिक को पालमपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया"