विधानसभा क्षेत्र पालमपुर थाना के अंतर्गत पिछले दिनों निजी कंपनी से रिटायर एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बन कर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। इस केस में अभी ओर
गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस के पास इस बात के सुराग मिले है। जबकि महिला से ठगे गए कई पैसे कई खातों में गए है। जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी है।
इसमें कितनी ओर गिरफ्तारियां हो सकती है, या तार दर तार जुड़ने के बाद बात सामने आएगी। लेकिन पुलिस की मानें तो इस मामले में ओर कई सुराग मिले है। जबकि महिला से ठगी करने वाले उसके सोशल मीडिया मित्र व मामले में नाइजीरिया के मास्टर माइंड को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। अब इन दोनों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस मामले की तह तक जाएगी। पैसों की ठगी के इस मामले में बाहरी राज्यों के कई लोग शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।
Be the first to comment on "पालमपुर में एक रिटायर महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बन कर पैसे ऐंठने का मामला"