शिमला के जिला के रोहड़ू उपमंडल मे एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। Accident में कार चालक पुलिस कॉस्टेबल की मृत्यु हो गई | सूत्रो के अनुसार रोहड़ू पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात रामपुर निवासी 36 वर्षीय जय सिंह अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे तब उनकी कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी|

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कांस्टेबल की मौत हो चुकी थी। 2006 में पुलिस में भर्ती होने के बाद 2008 में जय सिंह की पोस्टिंग रोहड़ू थाना में हो गई थी। वे तब से यहीं तैनात थे। जय सिंह अपने पीछे पत्नी तथा एक बच्चा छोड़ गए | डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि कांस्टेबल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
Be the first to comment on "कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मौके पर पुलिस कांस्टेबल की मौत"