लम्बे समय के इंतजार के बाद हिमाचल से दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बस सेवाएं शुरू हो गईं। कुल 21 रूट बहाल किए गए। इनमें से मंगलवार को हिमाचल के विभिन्न डिपो से दिल्ली के 8 रात्रि रूटों पर बसें भेजी गईं, जबकि 13 पर बुधवार से परिवहन सेवा शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार इस मामले के बारे मे केजरीवाल सरकार से चर्चा कर रही थी। आखिरकार दोनों सरकारो मे सहमति होने के बाद मंगलवार को 21 रूटों पर बसें बहाल की गईं। दिल्ली से भी आज से हिमाचल को बसें आनी शुरू हो जाएंगी। इससे त्योहारी सीजन में बाहरी राज्यों में काम कर रहे लोगों को घर आने में आसानी होगी। अन्य राज्यों के लिए 14 अक्तूबर को बस सेवाएं बहाल हो गई थी। हिमाचल के विभिन्न डिपो से दिल्ली के लिए 215 के करीब रूटों पर बसें भेजी जाती हैं। परिवहन निगम का मानना है कि जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी और रूट बहाल होंगे।
धर्मशाला से दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बस बुधवार सुबह रवाना हो गई। पांच सवारियां लेकर सुबह सवा सात बजे बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। चार सवारियों ने धर्मशाला बस अड्डे में ही दिल्ली के लिए टिकट बुक कटवाया, जबकि एक सवारी गांधी वाटिका के पास बस में सवार हुई। जोगेंद्रनगर से दिल्ली के लिए दोपहर डेढ़ बजे, पठानकोट-दिल्ली शाम पांच बजे तथा पालमपुर से दिल्ली के लिए शाम को सवा छह बजे बसें रवाना हो रही हैं। बुधवार को जिला कांगड़ा से चार बसें रवाना हो रही हैं। मंगलवार शाम को 22 सवारियों के साथ पालमपुर से एक एचआरटीसी बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बुधवार को चार बसें दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। । परिवहन निगम के आधिकारी ने जानकारी दी है कि जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी और रूट बहाल होंगे।

Be the first to comment on "हिमाचल से दिल्ली के लिए बस सेवाएं शुरू, धर्मशाला से सुबह सात बजे रवाना हुई बस"