भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का पत्रकार सम्मेलन आज पालमपुर में संपन्न हुआ। प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए 3 कृषि कानून पूरी तरह से किसान हितेषी है एवं विपक्षी दल अनर्गल बातें फैला कर किसानों को और आम जनता को भड़का रहे हैं। वर्तमान कानून किसानों को आजादी देने वाले हैं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय को दुगने करने के लक्ष्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसान मोर्चा ने किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत 300000 किसानों ने इन कानूनों के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए हैं जिन्हें आगामी समय में किसान मोर्चा संगठन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजेगा। उन्होंने कहा कि आम जनमानस नरेंद्र मोदी द्वारा किए कार्य मैं विश्वास रखता है दूसरी ओर वे लोग जो धारा 370 पर एवं सीए पर भ्रामक प्रचार के असफल प्रयास कर चुके हैं । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हर एक स्तर पर नकारात्मक राजनीति करने वालों का सामना करेगा एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए इन कानूनों के समर्थन में खड़ा रहेगा। पत्रकार वार्ता में किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि मंडियों के बारे में पहले ही बयान दे चुके हैं। जिनके अनुसार ना तो समर्थन मूल्य हटे गा ना ही कृषि मंडी या निरस्त होंगी परंतु नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग किसानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा सकारात्मक राजनीति करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हर एक किसान को इन कानूनों के प्रति जागरूक करवाएगा। बैठक में जिला प्रवक्ता यशवीर सिंह जमवाल सुरेंद्र ठाकुर भारतीय जनता पार्टी मंडल के महामंत्री श्री अमरजीत सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पालमपुर मंडल अध्यक्ष अशोक राणा जी महा महामंत्री डीआर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पालमपुर में आज संपन्न हुआ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा

Be the first to comment on "पालमपुर में आज संपन्न हुआ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा"