नगर निगम पालमपुर के पहली बार हाेने वाले चुनावों में जीत की रणनीति बनाने के लिए आज जिला कांगड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक पर हैं।आज विक्रम ठाकुर की अगुवाई में पालमपुर में एक बैठक हाे रही है। इसमें राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री एवं बूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा के अतिरिक्त भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। 1952 में अस्तित्व में आई एशिया की सबसे छाेटी नगर परिषद पालमपुर में अभी तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। लेकिन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के बल पर भाजपा नगर निगम पालमपुर के पहले चुनावों में पर्चमन फहराने को लेकर गंभीर हाे चुकी है।
नगर निगम पालमपुर के चुनावों के लिए भाजपा की सरकार की बैठक आज

Be the first to comment on "नगर निगम पालमपुर के चुनावों के लिए भाजपा की सरकार की बैठक आज"