हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से मौसम का रुख बदलने जा रहा है कई स्थानों पर भारी बारिश व बर्फ़बारी की आशंका जताई गयी है | मौसम विभाग द्वारा राज्य में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है | राज्य के मैदानी इलाकों में 16 नवंबर से मौसम साफ़ हो जायेगा | वहीं मध्यम व ऊंचाई वाले इलाकों में 16 नवंबर को भी मौसम खराब होने का अनुमान लगाया गया है इसी के साथ साथ मौसम विभाग ने 18 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश व बर्फ़बारी होने की चेतावनी दी है| इस दौरान मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया है कि राज्य में ठण्ड का प्रकोप और ज़्यादा बढ़ने की संभावना है |
हिमाचल प्रदेश में दीपावली के बाद 15 से बदलेंगे मौसम के मिज़ाज़

Be the first to comment on "हिमाचल प्रदेश में दीपावली के बाद 15 से बदलेंगे मौसम के मिज़ाज़"