जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन दाखिल करने का आज दूसरा दिन है । 31 दिसंबर को पहले दिन जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 7452 नामांकन दर्ज किये गए हैं। DC कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि विकास खंड बैजनाथ में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 34, प्रधान के 81 और उप प्रधान के लिए 87 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 129 नामांकन दर्ज हुए हैं। विकास खंड इंदौरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य के लिए 32, प्रधान के 82 और उप प्रधान के लिए 91 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 282 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 49, प्रधान के 39 और उप प्रधान के लिए 32 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 105 नामांकन दर्ज हुए।उन्होंने बताया कि विकास खंड लंबागांव में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 31, प्रधान के 104 और उप प्रधान के लिए 113 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 261 नामांकन दर्ज किए। विकास खंड नगरोटा बगवां में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 25, प्रधान के 77 और उप प्रधान के लिए 78 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 230 नामांकन दर्ज हुए।
कांगड़ा में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन 7452 ने किया नामांकन

Be the first to comment on "कांगड़ा में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन 7452 ने किया नामांकन"