हिमाचल प्रदेश में कोरोना से छह और लोगो की मौत हो गई। ऊना की 58 वर्षीय महिला, हमीरपुर की 54 वर्षीय महिला, कांगड़ा की 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मंडी के 69 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा के 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। वहीं आज प्रदेश में 74 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है | इनमे काँगड़ा ज़िले में 19 , ऊना ज़िले में 16, सोलन ज़िले में 109, शिमला ज़िले में 8, मंडी ज़िले में 7, चम्बा ज़िले में 5, बिलासपुर ज़िले में 4 ,हमीरपुर ज़िले में 3 , कुल्लू और किन्नौर ज़िले में 1-1 मामले सामने आए है| प्रदेश में अब 1837 एक्टिव केस हैं। 932 लोग अब तक कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश मे कोरोना से छह लोगो की मौत के साथ 74 नए मामले आए सामने

Be the first to comment on "प्रदेश मे कोरोना से छह लोगो की मौत के साथ 74 नए मामले आए सामने"