हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चलते 15 और लोगों की मौत हो गई है।
इनमें से
नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में 5
चम्बा में 3
आईजीएमसी शिमला में 2
कांगड़ा में 2
हमीरपुर में 2
सोलन जिला में एक
वहीं आज प्रदेश में कोरोना के 513 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में सबसे ज़्यादा शिमला ज़िले के 115, मंडी ज़िले के 110, कांगड़ा ज़िले के 65, किन्नौर ज़िले के 59, सोलन ज़िले के 42, चम्बा ज़िले के 29, सिरमौर ज़िले के 28, हमीरपुर ज़िले के 21, बिलासपुर ज़िले के 17, कुल्लू ज़िले के 13, ऊना ज़िले के 12 व लाहौल-स्पीति ज़िले के 2 लोग शामिल हैं। वहीं प्रदेश में 808 कोरोना मरीज ठीकहोकर घर जा चुके हैं।
इनमें सबसे ज़्यादा शिमला ज़िले के 285, मंडी ज़िले के 164, कुल्लू ज़िले के 72, सोलन ज़िले के 69, किन्नौर ज़िले के 65, बिलासपुर ज़िले के 42, हमीरपुर ज़िले के 40, ऊना ज़िले के 34, चम्बा ज़िले के 20 व सिरमौर ज़िले के 15 लोग शामिल है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 46210 हो गई हैं, जिनमें 7586 एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Be the first to comment on "हिमाचल में कोरोना से 15 और लोगों की मौत के साथ 513 नए मामले आए सामने"