प्रदेश में कोरोना से 8 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज कोरोना के 388 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में सबसे ज़्यादा कांगड़ा ज़िले के 107, मंडी के ज़िले 102, शिमला ज़िले के 77, हमीरपुर ज़िले के 20, ऊना ज़िले के 17, सोलन ज़िले के 16, बिलासपुर व चम्बा ज़िले के 15-15, सिरमौर ज़िले के 10, कुल्लू ज़िले के 8 व किन्नौर ज़िले का एक व्यक्ति शामिल है|
प्रदेश में रविवार को 740 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके है । इनमें शिमला ज़िले के 188, कांगड़ा ज़िले के 171, किन्नौर ज़िले के 100, सोलन ज़िले के 61, मंडी ज़िले के 47, हमीरपुर ज़िले के 42, चम्बा ज़िले के 35, बिलासपुर व ऊना ज़िले के 30-30, सिरमौर ज़िले के 23 व कुल्लू ज़िले के 13 लोग शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 39375 हो गई हैं, जिनमें से 7251 मामले सक्रिय हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल में कोरोना से 8 और लोगों की मौत के साथ 388 नए मामले आए सामने"