प्रदेश की 3 क्षेत्रीय बोलियों को गूगल ने महत्व देते हुए गूगल कीबोर्ड में शामिल किया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ी, मंडयाली व महासु बोलियों को कीबोर्ड में शामिल किया गया है| इसकी सूचना इंटरनेट पर वायरल होने के बाद प्रदेश के लोगो ने गूगल कीबोर्ड को अपडेट करके इन भाषाओं में अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को संदेश भेजना शुरू कर दिए हैं।
अभी तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले लोग केवल अंग्रेजी या हिन्दी भाषा में ही एक दूसरे को संदेश भेज पाते थे लेकिन अब 3 क्षेत्रीय बोलियों को गूगल कीबोर्ड में शामिल किए जाने पर अब अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रदेश के लोग संदेश भेज सकेंगे।
हिमाचल की क्षेत्रीय बोलियों को गूगल कीबोर्ड में शामिल किए जाने पर लोग काफी खुश हैं और हिमाचल की स्थानीय भाषाओं को महत्व दिए जाने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल की 3 क्षेत्रीय बोलियां Google Keyboard में हुई शामिल"